अमलतास यूनिवर्सिटी और IIT इंदौर (DRISHTI CPS) के बीच हुआ औपचारिक सहमति ज्ञापन, डिजिटल हेल्थकेयर पर विशेषज्ञों ने किया मंथन

अमलतास यूनिवर्सिटी और IIT इंदौर (DRISHTI CPS) के बीच हुआ औपचारिक सहमति ज्ञापन, डिजिटल हेल्थकेयर पर विशेषज्ञों ने किया मंथन
 

देवास चिकित्सा शिक्षा और आधुनिक तकनीक के समन्वय को नई दिशा देने के उद्देश्य से अमलतास यूनिवर्सिटी और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, इंदौर (IIT Indore) की DRISHTI CPS फाउंडेशन के बीच एक ऐतिहासिक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए। इस अवसर पर “डिजिटल हेल्थकेयर: ट्रांसफॉर्मिंग द फ्यूचर ऑफ पेशेंट केयर” विषय पर एक विशेष इंटरएक्टिव सत्र आयोजित किया गया, जिसमें दोनों संस्थानों के विशेषज्ञों ने डिजिटल तकनीक के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी और सुलभ बनाने पर विचार साझा किए।

विशेषज्ञों ने बताया कि डिजिटल हेल्थकेयर भविष्य की आवश्यकता है, जिसके माध्यम से दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं और मरीजों की प्रभावी मॉनिटरिंग संभव होगी। इस दौरान रिसर्च पार्टनरशिप, स्टूडेंट एंगेजमेंट और इनोवेशन प्रोग्राम को बढ़ावा देने पर भी सहमति बनी। इस सहयोग से अमलतास यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों को IIT इंदौर के विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में चिकित्सा तकनीक और शोध के क्षेत्र में नए अवसर प्राप्त होंगे।

अमलतास ग्रुप के चेयरमैन ने इसे मेडिकल साइंस और टेक्नोलॉजी का महत्वपूर्ण संगम बताते हुए कहा कि यह साझेदारी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, शोध और डिजिटल हेल्थकेयर के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेगी। कार्यक्रम में प्रो. चांसलर डॉ. सलिल भार्गव, चांसलर डॉ. आर.के. सिंह, डॉ. एस.के. नेमा, डॉ. ए.के. पिठवा, डॉ. अभय गुप्ता, डॉ. यू.एस. तिवारी सहित IIT इंदौर के प्रोफेसरों, फैकल्टी और विद्यार्थियों ने सहभागिता की।

अमलतास मेडिकल कॉलेज में सेवा संकल्प अभियान के तहत दिव्यांगजन सशक्तिकरण एवं नशामुक्ति जनजागृति कार्यक्रम आयोजित

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत अमलतास मेडिकल कॉलेज

World Suicide Prevention Day

Amaltas University organized a Mental Health & Suicide Prevention Awareness Program in collaboration with the Institute of Nursing, Paramedical College, and Department of Allied &

अमलतास विश्वविद्यालय में हुआ ‘खेलो इंडिया संवाद’ – प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने देशभर के युवाओं से किया संवाद

देवास –  हॉकी के महान जादूगर मेजर ध्यानचन्द्र के जन्मदिवस ‘‘राष्ट्रीय खेल दिवस‘‘ के अवसर पर युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान