विश्व एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस (AMR) जागरूकता सप्ताह – अमलतास मेडिकल कॉलेज, देवास 18 से 24 नवंबर तक अमलतास मेडिकल कॉलेज में AMR जागरूकता सप्ताह मनाया गया। डीन डॉ. A.K. पीठवा के मार्गदर्शन और माइक्रोबायोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. मुनेश कुमार शर्मा की देखरेख में छात्रों ने पोस्टर प्रदर्शनी, जागरूकता रैली और शपथ ग्रहण जैसे कार्यक्रमों में सक्रिय भाग लिया। कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने एंटीबायोटिक के समुचित, तर्कसंगत और जिम्मेदार उपयोग की आवश्यकता पर जोर दिया। फार्माकोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ. महेश जैन, पैथोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. ममता गुप्ता सहित सभी विशेषज्ञों ने बताया कि गलत उपयोग एंटीबायोटिक रेजिस्टेंस को बढ़ाता है, जिससे उपचार जटिल हो सकता है। अस्पताल निदेशक डॉ. प्रशांत ने एंटीमाइक्रोबियल स्टीवर्डशिप के महत्व पर प्रकाश डाला। चेयरमैन श्री मयंक राज सिंह भदौरिया जी ने कहा— “AMR सप्ताह का आयोजन हमारे शैक्षणिक दायित्व और सामाजिक उत्तरदायित्व का प्रतीक है। एंटीबायोटिक का विवेकपूर्ण उपयोग ही भविष्य की सुरक्षित स्वास्थ्य व्यवस्था की कुंजी है।” एंटीबायोटिक तभी लें, जब डॉक्टर लिखें। सही मात्रा और समय पर ही सेवन करें। आइए मिलकर AMR के खिलाफ जागरूकता बढ़ाएँ।

अमलतास मेडिकल कॉलेज में सेवा संकल्प अभियान के तहत दिव्यांगजन सशक्तिकरण एवं नशामुक्ति जनजागृति कार्यक्रम आयोजित
September 10, 2026
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत अमलतास मेडिकल कॉलेज

World Suicide Prevention Day
September 10, 2026
Amaltas University organized a Mental Health & Suicide Prevention Awareness Program in collaboration with the Institute of Nursing, Paramedical College, and Department of Allied &

अमलतास विश्वविद्यालय में हुआ ‘खेलो इंडिया संवाद’ – प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने देशभर के युवाओं से किया संवाद
August 27, 2026
देवास – हॉकी के महान जादूगर मेजर ध्यानचन्द्र के जन्मदिवस ‘‘राष्ट्रीय खेल दिवस‘‘ के अवसर पर युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान