लंग कैंसर की शुरुआती जांच जीवनरक्षक, ब्रोंकोपल्मोनरी वर्ल्ड कांग्रेस-2026 में AI और ब्रोंकोस्कोपी पर जोर


इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित चौथी ब्रोंकोपल्मोनरी वर्ल्ड कांग्रेस-2026 का शुभारंभ हुआ। सम्मेलन में देश-विदेश के 700 से अधिक पल्मोनोलॉजिस्ट, क्रिटिकल केयर विशेषज्ञ और शोधकर्ता शामिल हुए।

पहले दिन फेफड़ों की बीमारियों, लंग कैंसर, ब्रोंकोस्कोपी, एआई आधारित डायग्नोसिस, क्रिटिकल केयर और आधुनिक उपचार तकनीकों पर विशेषज्ञों ने अपने अनुभव साझा किए। 100 से अधिक पीजी छात्रों ने रिसर्च पेपर प्रस्तुत किए, जबकि 30 से अधिक टीमों ने क्विज प्रतियोगिता में भाग लिया।

अमेरिका में कार्यरत प्रसिद्ध पल्मोनोलॉजिस्ट Dr. Atul C. Mehta को चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

कॉन्फ्रेंस के ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेटरी Dr. Ravi Dosi ने कहा कि बढ़ता प्रदूषण, धूम्रपान और बदलती जीवनशैली फेफड़ों की बीमारियों के प्रमुख कारण हैं। उन्होंने समय पर जांच, शुरुआती पहचान और आधुनिक उपचार को लंग कैंसर सहित गंभीर बीमारियों से बचाव के लिए अत्यंत आवश्यक बताया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन चिकित्सा शिक्षा, शोध और मरीजों की बेहतर देखभाल को नई दिशा देते हैं।

अमलतास मेडिकल कॉलेज में सेवा संकल्प अभियान के तहत दिव्यांगजन सशक्तिकरण एवं नशामुक्ति जनजागृति कार्यक्रम आयोजित

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत अमलतास मेडिकल कॉलेज

World Suicide Prevention Day

Amaltas University organized a Mental Health & Suicide Prevention Awareness Program in collaboration with the Institute of Nursing, Paramedical College, and Department of Allied &

अमलतास विश्वविद्यालय में हुआ ‘खेलो इंडिया संवाद’ – प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने देशभर के युवाओं से किया संवाद

देवास –  हॉकी के महान जादूगर मेजर ध्यानचन्द्र के जन्मदिवस ‘‘राष्ट्रीय खेल दिवस‘‘ के अवसर पर युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान