देवास – मानवता की सेवा और चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में देवास का अमलतास मेडिकल कॉलेज एक ऐतिहासिक पल का साक्षी बना है। कनासिया, उज्जैन की निवासी श्रीमती सरजू बाई पलसावादिया के मरणोपरांत उनके संकल्प के अनुसार अमलतास अस्पताल में उनका नेत्रदान संपन्न हुआ। समाज के लिए प्रेरणा बने इस पुनीत कार्य के लिए अमलतास हॉस्पिटल प्रबंधन द्वारा दिवंगत सरजू बाई के परिवार को आभार प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस भावुक और सम्मानजनक क्षण में दिवंगत सरजू बाई के पति श्री रामचंद्र जी पलसावादिया ने भी अमलतास अस्पताल में भविष्य में नेत्रदान करने का संकल्प लिया। इस दौरान उनके सुपुत्र ओमप्रकाश और प्रदीप भी उपस्थित रहे, जिन्होंने माता के संकल्प को पूरा करने में पूरा सहयोग दिया।
अमलतास के सुप्रसिद्ध नेत्र रोग विभाग के विशेषज्ञ द्वारा बताया गया की “स्वर्गीय सरजू बाई जी द्वारा किया गया नेत्रदान मानवता के प्रति एक प्रेरणादायक योगदान है। उनके इस महान निर्णय से किसी जरुरतमंद दो व्यक्तियों के जीवन में रोशनी आ सकेगी। क्योंकि मृत्यु के बाद भी किसी की आँखों से दुनिया को देखा जा सकता है नेत्रदान, अंगदान और देहदान करने से आप मृत्यु के बाद भी अमर हो जाते हैं।
नेत्रदान की इस पूरी प्रक्रिया को अमलतास अस्पताल के वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. शिशिर उर्ध्ववर्षी, डॉ. मोहम्मद वकास खान और अमलतास आई बैंक के इंचार्ज मोहम्मद रिहान एवं उनकी टीम ने संवेदनशीलता के साथ सफलता पूर्वक संपन्न कराया।
इस पुनीत कार्य पर अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए अमलतास ग्रुप के चेयरमैन श्री मयंकराज सिंह भदौरिया ने कहा “श्रीमती सरजू बाई पलसावादिया जी और उनके पूरे परिवार का यह निर्णय मानवता की सेवा का एक अनुकरणीय उदाहरण है। किसी को दृष्टि का उपहार देना दुनिया के सबसे बड़े पुण्यों में से एक है। अमलतास संस्थान इस महादान के लिए परिवार के प्रति गहरी कृतज्ञता व्यक्त करता है। दुख की इस घड़ी में परिवार द्वारा लिया गया यह संकल्प समाज में अंगदान और नेत्रदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने में मील का पत्थर साबित होगा।”

अमलतास मेडिकल कॉलेज में सेवा संकल्प अभियान के तहत दिव्यांगजन सशक्तिकरण एवं नशामुक्ति जनजागृति कार्यक्रम आयोजित
September 10, 2026
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत अमलतास मेडिकल कॉलेज

World Suicide Prevention Day
September 10, 2026
Amaltas University organized a Mental Health & Suicide Prevention Awareness Program in collaboration with the Institute of Nursing, Paramedical College, and Department of Allied &

अमलतास विश्वविद्यालय में हुआ ‘खेलो इंडिया संवाद’ – प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने देशभर के युवाओं से किया संवाद
August 27, 2026
देवास – हॉकी के महान जादूगर मेजर ध्यानचन्द्र के जन्मदिवस ‘‘राष्ट्रीय खेल दिवस‘‘ के अवसर पर युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान