इंडेक्स एवं अमलतास समूह ने 35 हजार से अधिक प्रतिभागियों के सामूहिक योग से बनाया विश्व कीर्तिमान

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में मालवांचल यूनिवर्सिटी, अमलतास यूनिवर्सिटी तथा इंडेक्स एवं अमलतास समूह संस्थानों द्वारा इंदौर के इंडेक्स कैम्पस में आयोजित योग महोत्सव में 35 हजार से अधिक प्रतिभागियों ने सामूहिक योगाभ्यास कर विश्व कीर्तिमान स्थापित किया। इस ऐतिहासिक आयोजन के लिए 51 हजार से अधिक लोगों ने पंजीकरण कराया था।

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के योग गुरु एवं एस-व्यासा यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु के कुलाधिपति पद्मश्री डॉ. एच.आर. नागेंद्र, कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, आयुष मंत्री इंदर सिंह परमार, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, सांसद शंकर लालवानी सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

पद्मश्री डॉ. नागेंद्र ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आयुष मंत्रालय का उद्देश्य योग को जन-आंदोलन बनाना है तथा देशभर में 30 करोड़ लोगों को योग से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने युवाओं से स्वस्थ जीवन के लिए नियमित योग अपनाने का आह्वान किया।

वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, लंदन की टीम ने आयोजन का सत्यापन कर विश्व रिकॉर्ड प्रमाणित किया। योग विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में हजारों प्रतिभागियों ने योग, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास किया।

यह आयोजन केवल एक विश्व रिकॉर्ड नहीं, बल्कि स्वस्थ भारत के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।

अमलतास विश्वविद्यालय में हुआ ‘खेलो इंडिया संवाद’ – प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने देशभर के युवाओं से किया संवाद

देवास –  हॉकी के महान जादूगर मेजर ध्यानचन्द्र के जन्मदिवस ‘‘राष्ट्रीय खेल दिवस‘‘ के अवसर पर युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान

अंतिम विदाई में भी परोपकार: सेवाधाम आश्रम के कर्मयोगी का देहदान एवं नेत्र दान , समाज के लिए बने मिसाल।

मानवता की सेवा और चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में आज देवास का अमलतास मेडिकल कॉलेज एक ऐतिहासिक पल का साक्षी बना। सेवाधाम आश्रम (अंकितग्राम) में